Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2023

मधुमालती : सुंदरता की अनुपम रेखा!

 नमस्ते ब्लॉग मेंबर्स 🙏🏻 कैसे हैँ आप सब? आशा करती हूँ आप सब सकुशल होंगे |आज रूबरू होते हैँ मधुमालती के फूलों से | मधुमालती :[ Honeysuckle, Rangoon Creeper] ये एक वनस्पति है जो झाड़ी के रूप में पायी जाती है | ये लता या बेल के रूप में भी देखी जाती है |यह कैपरीफॉलीसी वंश में आती है |इसकी 180 प्रजातियां है | 100 प्रजातियां चीन,20 - भारत,20 - यूरोप,20 -उत्तरी अमेरिका में पायी जाती है | इसकी सबसे प्रसिद्ध प्रजाति है लोनीकेरा जैपोनिका  (lonicera japionica)- जापानी / चीनी  मधुमालती लोनीकेरा पेरीक्लिमेनम ( lonicera periclymenum/woodbine) या लोनीकेरा सेमपर वीरेंस ( Lonicera Sempervirens/ Trumpet honeysuckle/ woodbine honeysuckle ). मधुमालिका के कुछ पुष्पों की ओर गुंजन पक्षी ( Humming bird) बहुत आकर्षित होते हैँ | साइंटिफिक क्लासिफिकेशन : Caste: C. Indicum Binomial Name:Combretum Indicum इसका नाम मधुमालती इसलिए सार्थक है क्यूंकि इसके पुष्पों से खाद्य 'मधु 'निकाला जाता है | यह सौन्दर्य तथा स्वतः फैली हुई झाडी के रूप में पायी जाती है | यह एशिआयी देशों में पाए जाने वाले फूलों की लता है |