Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

सूर्य के महा उपाय : सूर्य दोष

सूर्य एक विशालकाय तारा है |सूर्य के चारों ओर आठों गृह और उनके उल्काएं चक्कर लगाते रहते है |वेदों में सूर्य को   जगत आत्मा माना गया है |सूर्य के कारण धरती पर पशु पक्षी, समुद्र में जीव जंतु का जन्म हुआ और वे सभी सूर्य पुत्र है | तो चलिए जानते हैं की कैसे होता है सूर्य ख़राब : लाल किताब द्वारा : 1. घर की पूर्व दिशा दूषित होने से सूर्य ख़राब होता है | 2. अगर आपने कभी विष्णु भगवान का अपमान किया है तो सूर्य कुंडली में ख़राब होते हैं | 3. पिता का सम्मान ना करने से भी सूर्य ख़राब हो जाते हैं | 4. अगर आप सुबह देर से सोकर उठते हैं ती कुंडली में सूर्य ख़राब होता है | 5. अगर सूर्य राहु औऱ शुक्र अथवा शनि के साथ मिल जाये तो ख़राब फल देता है | सूर्य के शुभ होने से आप एक सफल अधिकारी या राजनीतिज्ञ बनते हैं | अगर सूर्य नवम या दशम भाव में होता है तो सर्वश्रेष्ठ फल देता है | सूर्य ख़राब होने के लक्षण ( बीमारियां ): 1. सूर्य ख़राब होने से व्यक्ति बुद्धि और विवेक खो बैठता है | 2. व्यक्ति का दिमाग एवं शरीर का दांया हिस्सा सूर्य का होता है | 3.दिल का रोग, धड़कन तेज़ या कम होना भी एक लक्षण है | 4. मुँह या दाँत में अगर त